फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून की सड़कों पर नहीं नजर आएंगी ठेलियां

Sun, 19 Mar 2017 12:44 PM IST
सुनीत द्विवेदी / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
शहर की सड़कों के किनारे अब फड़ और ठेलियां नजर नहीं आएंगी। अप्रैल के पहले सप्ताह में शहर में कुल 2758 फड़ और ठेली वालों को चिन्हित किये गए 12 वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। इनके वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने से शहर को जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी। निगम के दावों के मुताबिक फड़, ठेली वालों समेत ग्राहकों के लिए वेंडिंग जोन में पीने के पानी, शौचालय और शेड की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत वर्ष 2016 में नगर निगम ने कार्यदायी संस्था नासिवी से सर्वे कराया था। जिसमें 2758 से अधिक फड़-ठेली वाले चिह्नित किए गए। जिनके लिए निगम क्षेत्र में 12 वेंडर जोन बनाए गए हैं। इतना ही नहीं ठेली वालों का वेंडिंग जोन में आने और जाने का समय भी निर्धारित होगा। जिससे एक साथ सारी ठेली निकलने पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

इसे लेकर अगले सप्ताह निगम में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक होनी है। जिसके बाद प्रशासन और सभी थानाध्यक्षों को वेंडिंग जोन की सूची दी जाएगी। कार्यदायी संस्था नासिवी के स्टेट को-आर्डिनेटर ब्रह्मदत्त ने बताया कि सर्वे, परिचय पत्र देने का काम पूरा हो चुका है। वहीं, वेंडिंग जोन भी चिह्नित किए जा चुके हैं, केवल शिफ्टिंग का कार्य शेष बचा है, जो अप्रैल की शुरुआत में किया जाएगा। 
विज्ञापन


चिह्नित वेंडिंग जोन
एफआरआई- मुख्य गेट के सामने
प्रेमनगर रोड- पंडितवाड़ी
वसंत विहार- पार्क नंबर चार
इंदिरा नगर - मलिक चौक
करनपुर- डीबीएस कॉलेज के पीछे
राजपुर रोड- पैसिफिक अपार्टमेंट के पास
राजपुर रोड- सांई मंदिर के पास सहस्त्रधारा बाईपास पर 
रेसकोर्स- बन्नू स्कूल चौराहा
लालपुल- इंदिरेश हॉस्पिटल रोड
निरंजनपुर- श्रम न्यायालय के पास
सीमाद्वार- मानक चौक के पास
परेड ग्राउंड- लैंसडाउन चौक
राजपुर- धौरण के पास  

अभी 12 वेंडिंग जोन फाइनल किए गए हैं। जिसकी सूची टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक के बाद प्रशासन और सभी थानाध्यक्षों को भेजी जाएगी। हालांकि वेंडरों की संख्या बढ़ने पर वेंडिंग जोन की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। 
विज्ञापन

- रवनीत चीमा, नगर आयुक्त 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें