फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I- आरोपियों से चोरी का माल बरामद, पटेलनगर के सेवला कलां में हुई थी चोरी
I
I
I
I
I
Iपटेलनगर के सेवला कलां में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का पटेलनगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के लाखों के गहने बरामद किए गए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
I
I
I
Iपटेलनगर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि 25 फरवरी को प्रदीप कुमार निवासी शिमला एन्क्लेव पूर्व सेवला कलां ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायत की थी। कहा कि वह परिवार सहित शादी समारोह में अलीगढ़ गए थे। जब वापस आए तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उनके घर की अलमारी से लाखों रुपये की ज्वैलरी, नगदी व लैपटॉप आदि सामान गायब मिला। शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की गई। इसके लिए टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iबताया कि कई लोगों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर दो संदिग्ध दिखे। टीम ने मुखबिर को सक्रिय कर दो आरोपियों दिलशाद और फरमान उर्फ मोनू निवासी मोहल्ला राजा दरवाजा कस्बा किला परीक्षितगढ़, मेरठ को तेलपुर चौक के बड़ोवाला से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दोनों दिहाड़ी-मजदूरी का काम करते हैं। जल्दी पैसा कमाने के लालच में घटना को अंजाम दिया गया था। मजदूरी के काम पर आते-जाते समय दो-तीन दिन तक घर की रेकी की थी। चोरी की गई ज्वैलरी व अन्य सामान को टी-स्टेट के जंगलों में छिपा दिया जिसे वह मेरठ ले जाकर बेचने की फिराक में थे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें