फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांच दिन से शेरपुर गांव में पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
I-नलकूप की मोटर फुंकने से खड़ी हुई समस्या
विज्ञापन

I

I-1100 परिवार हो रहे प्रभावितI

विकासखंड के शेरपुर गांव में नलकूप की मोटर फुंकने से पांच दिन से पानी का संकट बना हुआ है। लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। निजी खर्च पर टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामसभा में स्वजल के तहत लाइनें बिछाई गई हैं। योजना के रख-रखाव की जिम्मेदारी ग्रामसभा की है। पांच दिन पूर्व नलकूप की मोटर फुंक गई थी। इसे अभी तक ठीक नहीं कराया है। स्थानीय निवासी संजय दत्त भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश ने बताया कि वे निजी खर्च पर टैंकर मंगाकर पानी की आपूर्ति करा रहे हैं। उन्होंने ग्रामसभा पर हीलाहवाली का आरोप लगाया। पानी की आपूर्ति न होने से ग्रामसभा के अंतर्गत आने वाले मालूपचंद, भीमपुरा, कोठी, डाली पुरिया, बांसोंवालिए, भारूवाला, डांडीपुर के करीब 1200 परिवारों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह होते ही लोगों को पानी की व्यवस्था करने में जुटना पड़ता है। टैंकर के आते ही लोगों की भीड़ लग जाती है। लोगों को सिर्फ पीने और खाना बनाने के लिए ही पानी मिल पा रहा है। स्थानीय निवासी आरिफ, अरशद, गुलफाम, इस्लाम का कहना है कि रमजान का महीना चल रहा है, लेकिन घरों में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान नजराना नाज ने बताया कि मोटर आ चुकी है। जल्द नई मोटर डालकर पेयजल आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें