फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: OLX के जरिए खोजा था नौकर, रखने के अगले ही दिन किया ऐसा काम कि उड़ा दिए होश

Fri, 10 Feb 2023 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

अगले दिन छह फरवरी की शाम को वह बिना बताए कहीं चला गया। उसके कमरे में जाकर देखा तो वह अपने सामान के साथ गायब था। बाद में अपने घर का सामान चेक किया तो कमरे में एक लकड़ी के केस में रखे एक ब्रेसलेट, चेन, अंगूठी व पर्स से आठ हजार रुपये नकद गायब थे।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट की मदद से मिला नौकर ड्यूटी के अगले दिन मालिक के गहने और नकदी लेकर चंपत हो गया। पीड़ित की शिकायत पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


नरेंद्र बंसल निवासी अरविंद मार्ग डालनवाला ने बताया कि उन्हें घर पर काम करने वाले नौकर की तलाश थी तो उन्होंने ओएलएक्स पर एक विज्ञापन दिया था। 22 जनवरी को उन्हें एक फोन आया। व्यक्ति ने अपना नाम मोहित निवासी कुलसारी चमोली बताया। आरोपी ने कहा कि वह कार्य करने का इच्छुक है। उसे 10 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर रखने की बात कही गई। इसके बाद मोहित ने अपना आधार कार्ड व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिया और चार फरवरी की रात घर आ गया।

रात सोने के बाद उसने पांच फरवरी को काम किया। अगले दिन छह फरवरी की शाम को वह बिना बताए कहीं चला गया। उसके कमरे में जाकर देखा तो वह अपने सामान के साथ गायब था। बाद में अपने घर का सामान चेक किया तो कमरे में एक लकड़ी के केस में रखे एक ब्रेसलेट, चेन, अंगूठी व पर्स से आठ हजार रुपये नकद गायब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें