फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: विदेश घूमने गए थे भाजपा नेता के भाई मनीष, घर के दरवाजे खुलते ही पैरों तले जमीन खिसक गई

Wed, 17 Aug 2022 03:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।

सार

पिछले दिनों में गदरपुर में रक्षाबंधन पर भाई के घर गईं सभासद के घर से चोरों ने लाखों की नकदी और गहने चुरा लिए थे। हालांकि पुलिस ने उक्त घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार के साथ विदेश घूमने गए भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के भाई मनीष चुघ के बंद मकान को चोरों ने खंगाल दिया। चोरों ने घर से एक बंदूक व करीब 40 कारतूस चुरा लिए। लाखों की नकदी और जेवर भी चोरी होने की आशंका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन


भूरारानी स्थित सरस्वती इन्क्लेव निवासी मनीष चुघ प्रॉपर्टी का काम करते हैं। इन दिनों वह परिवार समेत सिंगापुर गए हुए हैं। उनके भाई वरिष्ठ भाजपा नेता व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक और पंजाबी महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने बताया कि चोरों ने उनके भाई के बंद मकान की खिड़की तोड़कर दोनाली लाइसेंसी बंदूक व 40 कारतूस चुरा लिए। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मकान से कितनी नकदी और जेवर चोरी हुए हैं, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हुई है। मंगलवार सुबह के समय एक निर्माण ठेकेदार व श्रमिकों ने उनके भाई के मकान की टूटी हुई खिड़की देखी थी तो उन्हें इसकी सूचना दी थी। भारत भूषण ने बताया कि चोरों ने मकान के दरवाजे को भी तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन दरवाजा न टूटने पर वह खिड़की को तोड़कर मकान में घुसे थे। पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। इधर पुलिस अधिकारियों ने टीम के साथ मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली।

ये भी पढ़ें...लांसनायक चंद्रशेखर: परिजनों को नहीं देखने दिया गया चेहरा, अंतिम दर्शन के लिए मिले केवल दस मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें