फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: थाने से चंद कदम की दूरी पर एडीएम के घर में घुसा चोर, मोबाइल लेकर हुआ फरार

Thu, 27 Jun 2024 04:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

देर रात एडीएम पिथौरागढ़ के घर में एक युवक घुसा था। उसने वहां से सामान चोरी करना चाहा, लेकिन इसी बीच परिवार वाले जागे तो युवक वहां से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटेलनगर थाने से कुछ दूरी पर स्थित एडीएम के घर में एक युवक ने चोरी कर ली। युवक वहां से मोबाइल फोन चोरी कर ले गया था। पुलिस ने एडीएम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना एडीएम पिथौरागढ़ शिव कुमार बरनवाल के घर की है। डॉ. बरनवाल का घर देहराखास में स्थित है। पुलिस के अनुसार उनके घर में बुधवार देर रात एक युवक घुसा था। उसने वहां से सामान चोरी करना चाहा, लेकिन इसी बीच परिवार वाले जागे तो युवक वहां से भाग खड़ा हुआ।

Dehradun: घूसखोरी के आरोपी दुबे के घर से मिला 50 लाख का सोना-चांदी, दो प्लाट और एक तीन मंजिला मकान
विज्ञापन


हालांकि, जाते-जाते वह एक मोबाइल फोन अपने साथ ले गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें संदिग्ध का चेहरा दिखाई दिया। पुलिस ने इसी आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी ने अपना नाम सत्यम निवासी हारुन बस्ती, देहराखास पटेलनगर बताया। आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। उसे बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें