कनखल में चोरों ने एक और बंद मकान को निशाना बना डाला। कनखल में चोरों ने एक और बंद मकान को निशाना बना डाला। लेकिन चोरी का तरीका देखकर मौके पर पहुंची पुलिस भी दंग रह गई।
चोर खिड़की के पेंच खोलकर मकान में घुसे और नगदी, जेवर और एलईडी सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। बंद मकान की खिड़की खुली देखकर चौकीदार ने मकान मालकिन के बेटे को सूचना दी। कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कनखल की गुरुबख्श विहार कालोनी निवासी वीना बेन पटेल पत्नी स्व. बसंत भाई पटेल 21 अप्रैल को रिश्तेदारी में गुजरात गई थी। घर की देखभाल की जिम्मेदारी उन्होंने चौकीदार रघुनाथ और रवि को दी हुई थी।
चौकीदारों का कहना है कि वे पास के फ्लैट में सो गए। सोमवार सुबह खिड़की खुली देखी तो शक हुआ। अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा पड़ा था। दोनों ने इसकी सूचना ज्वालापुर सुभाषनगर में रहने वाले वीना बेन पटेल के बेटे मयूर पटेल को दी।