फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के हब में दूसरी बार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अजीतनगर में एक ऑनलाइन शाॅपिंग कंपनी के हब में दूसरी बार संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गई। चोर कार्यालय के भीतर से रुपयों से भरा एक लॉकर उठा ले गए। घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद थे। कांच की खिड़की भी खुली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। करीब एक लाख से अधिक की नकदी चोरी होने की बात सामने आ रही है। इससे पहले भी 15 दिसंबर को कार्यालय में करीब 1.96 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस को अजीतनगर में ऑनलाइन शाॅपिंग कंपनी के हब में चोरी की सूचना मिली। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी हब प्रबंधक बृजलाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब 8.30 बजे हब को बंद किया गया था। अगले दिन सुबह 5.45 पर कर्मचारी हब में आए। उन्होंने देखा कि चोर हब से लॉकर चोरी कर ले गए हैं। लॉकर में दिनभर की जमा पूंजी रखी थी। घटना की सूचना पर एसपी देहात, विकासनगर रेणू लोहानी और कोतवाली प्रभारी राजेश साह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
चोर खिड़की की लोहे की ग्रिल को काटकर भीतर दाखिल हुए। भीतर से कांच की खिड़की भी खुली थी। अंदर दो लॉकर थे। चोर उस लॉॅकर को ले गए, जिसमें नकदी रखी थी। घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद थे। केवल चार घंटे की रिकार्डिंग नहीं है। पिछली बार भी कार्यालय में इसी तरह से चोरी हुई थी। एसपी देहात ने बताया कि जानकारी लेेने पर पता चला कि हब में रखा सामान और नकदी का बीमा भी होता है। उन्होंने बताया कि घटना संदिग्ध है। मौजूदा कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि हब प्रबंधक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें