देहरादून। डीएवी इंटर कॉलेज की ओर से एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को कालिदास मार्ग स्थित सैनिक विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सेवा, संस्कार और सामाजिक दायित्व का संदेश दिया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अनुशासन व सामूहिक सहभागिता के महत्व भी बताए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना था। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, एनएसएस शिविर केवल गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। कहा, एनएसएस के विद्यार्थी आज के छात्र ही नहीं, बल्कि भविष्य के नेता, अधिकारी और समाज निर्माता हैं। इस अवसर पर प्रदीप रावत, निधि बधानी, डॉ. एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.