I
Iपहले गाड़ी में टक्कर मारी और फिर लाठी-डंडों से किया वार
I
I
I
Iवसंत विहार के सीमाद्वार पर पांच जुलाई को सहारनपुर के समसपुर निवासी दीपांकर और उनके भाई पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। पहले अपने वाहनों से उनकी कार को टक्कर मारी और फिर लाठी-डंडों से वार किया। बाद में दोनों को मृत समझकर आरोपी वहां से भाग गए। वसंत विहार पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
Iइंस्पेक्टर वसंत विहार प्रदीप रावत ने बताया कि दीपांकर और उनके भाई पांच जुलाई को अपने रिश्तेदार को छोड़ने वसंत विहार जा रहे थे। इसी बीच आईटीबीपी गेट के पास उनकी गाड़ी को एक कार और मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। दोनों भाई कार से उतरे तो उन पर पांच-छह युवकों ने लाठी-डंडों से वार करना शुरू कर दिया। दोनों भाई अचेत होकर वहीं गिर पड़े। इसके बाद सभी वहां से भाग निकले। शोर सुनकर वहां स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। इनमें से वंश चौधरी और ओम सिंह ने दोनों भाइयों को उठाकर प्रकाशदीप अस्पताल में दाखिल किया। घटना में दीपांकर सिंह की चेन और उनके भाई का मोबाइल भी टूट गया। इस मामले में मेहूंवाला निवासी फकरुद्दीन, टर्नर रोड निवासी कबीर मलिक, चंद्रबनी निवासी चैतन्य शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, देवांश शर्मा के खिलाफ जानलेवा हमला करने आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में टीम रवाना की गई है।I