फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवाओं ने जाना स्वदेशी विकास और विकसित भारत का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। यूपीईएस में आयोजित यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में स्वदेशी विकास, अनुसंधान और नवाचार को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में करीब 600 विद्यार्थियों ने सहभागिता की और राष्ट्र निर्माण, भारतीय मूल्यों और वर्ष 2047 तक भारत की विकास यात्रा पर सार्थक संवाद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद, लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता मुकुल कनिटकर ने विद्यार्थियों को भारतीय पहचान व मूल्यों के महत्व की जानकारी दी। कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने में स्वदेशी विकास, अनुसंधान-नवाचार और स्वदेशी तकनीकें अहम कारक साबित होंगी। उन्होंने युवाओं से पारंपरिक कॅरिअर विकल्पों से आगे बढ़कर उद्यमशील सोच अपनाने का आह्वान किया। कहा कि युवाओं को केवल रोजगार पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजक और उद्यमी बनने की दिशा में सोचना चाहिए। विवि के प्रो वाइस चांसलर (ऑपरेशंस एंड ग्रोथ इनिशिएटिव्स) मनीष मदान ने कहा कि आज के युवा वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर, नवाचारी और विकसित भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। बताया कि यूथ कनेक्ट जैसे कार्यक्रमों के जरिए विवि अपने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय महत्व के विषयों से जोड़ने, नवाचार आधारित सोच विकसित करने और उन्हें भविष्य के उद्यमी, शोधकर्ता व जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें