विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के मेदनीपुर बद्रीपुर गांव में अंकुश और सुल्तान ने एक महिला के साथ मिलकर पड़ोसी को पीट दिया। आरोप है दोनों ने पड़ोसी को जान से मारने की धमकी भी दी। पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया सोमवार को नरेश कुमार ने शिकायत दी। उन्होंने बताया 22 जनवरी की सुबह 11:30 बजे वह गांव में सड़क किनारे खड़े थे। सड़क पर रेता पड़ा था। लोगों के फिसलने की आशंका के चलते उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को रेता साइड करने के लिए कहा। इन लोगों और एक महिला ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें काफी चोट आईं हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हुआ है। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद