फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गंगा में बहा, एसडीआरएफ ने घंटों तक गंगा में चलाया तलाशी अभियान

Fri, 02 Feb 2024 03:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अंतिम संस्कार के बाद सत्येंद्र रणजीतपुर जसपुर गांव के सामने नीलधारा गंगा के पार दूसरे किनारे पर गंगा में स्नान करने लगा। तभी स्नान करते समय सत्येंद्र गंगा के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
गंगा में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजीतपुर-जसपुर गांव के सामने नीलधारा गंगा के पार अंतिम संस्कार में आया एक युवक नहाते समय गंगा में बह गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में बहे युवक की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नजीबाबाद थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी सत्येंद्र के चाचा महेंद्र सिंह का देहांत हो गया था। उनका अंतिम संस्कार नागल सोती गंगा घाट पर किया जा रहा था। सत्येंद्र अपने चाचा के अंतिम संस्कार में आया था। संस्कार के बाद सत्येंद्र रणजीतपुर जसपुर गांव के सामने नीलधारा गंगा के पार दूसरे किनारे पर गंगा में स्नान करने लगा।

बताया जा रहा है कि स्नान करते समय सत्येंद्र गंगा के तेज बहाव में बह गया। सत्येंद्र को गंगा में बहता देख लोगों ने शोर मचा दिया। उन्होंने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घंटों तक सत्येंद्र की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...काम की बात: अब सरकारी छुट्टी के दिन भी जमा होंगे बिजली के बिल...इस तरह से करेंगे तो 1.5% की छूट भी मिलेगी
विज्ञापन


एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल कपिल कुमार ने बताया कि सत्येंद्र कुमार नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर का रहने वाला है। वो अपने चाचा महेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट पर आया था। नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बह गया है। उसकी खोजबीन की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें