कोतवाली क्षेत्र की गुरुद्वारा गली में एक युवक ने घर में फांसी लगा ली। मृतक काफी समय से मानसिक अवसादग्रस्त बताया जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार तड़के पुलिस को गुरुद्वारा गली में एक युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि युवक चुन्नी से बने फंदे से पंखे के सहारे लटक रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान गुरुद्वारा गली निवासी मुकुल राव (26) पुत्र स्व. योगराज के रूप में हुई है। युवक काफी समय से मानसिक अवसाद में था। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि रात करीब डेढ़ बजे तक बेटा उनके साथ था। उन्होंने बेटे से कहा भी था कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। फिर वह सोने चला गया। सुबह उन्होंने देखा कि उनका बेटा पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक युवती भी युवक के साथ रह रही थी। घटना के समय युवती भी कमरे में थी। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद