फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 19 अप्रैल से होगा चारधाम यात्रा का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- चारधाम यात्रा : सुगम व सुरक्षित यात्रा सरकार की प्राथमिकता
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री बोले, यात्रा में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को न हो परेशानी
- गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की औपचारिक तिथि घोषित होनी बाकी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित यात्रा सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार ने पिछले साल धामों के कपाट बंद होने के बाद से आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है। अब तैयारियों को अंतिम रूप से दिया जा रहा है।
इस साल 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज होगा। इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है। परंपरा के अनुसार इसी दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। हालांकि गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से कपाट खुलने की तिथि व शुभ मुहूर्त का औपचारिक घोषणा की जानी है। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल व केदारनाथ धाम के 22 अप्रैल को खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 22 अप्रैल को बाबा केदार के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित यात्रा सरकार की प्राथमिकता है। पिछले साल चारधामों के कपाट बंद होने के बाद से सरकार ने आगामी यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी थी। पिछली यात्रा के अनुभव पर इस बार श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे चारधाम के अलावा पूर्णागिरि, जागेश्वर धाम, कैंची धाम समेत प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। सरकार का प्रयास है कि देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु चारधामों के दर्शन करने के बाद देवभूमि उत्तराखंड के प्रति एक अच्छा संदेश लेकर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें