विकासखंड सहसपुर के ग्राम पंचायत शंकरपुर में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पेयजल लाइन का कार्य करीब एक माह से बंद पड़ा है। वर्तमान में पुरानी पेयजल योजना से दिनभर में एक घंटे ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी ने दस्तक दे दी है। अब पानी की खपत बढ़ेगी। अगर स्थिति ऐसे ही रही तो लोगों को पेयजल का संकट खड़ा होगा। उन्होंने योजना का कार्य पूरा कर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत शंकरपुर में वर्तमान में करीब 50 वर्ष पुरानी पेयजल योजना से लोगों को पानी मिल रहा है। पेयजल लाइन जर्जर होने से लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। ओवरहेड टैंक भी क्षतिग्रस्त है। आसपास झाड़ियां उगी हुई हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए जल जीवन मिशन के तहत 2.87 करोड़ की लागत से योजना को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे एक हजार परिवार लाभान्वित होने हैं। योजना के तहत 25 किमी लंबी लाइनें बिछाई जानी हैं। ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाना है। वर्ष 2021 योजना का कार्य शुरू किया गया था। पिछले माह से कार्य बंद है। लोगों का कहना है कि कभी गांव में 250 परिवार निवास करते थे, अब इनकी संख्या एक हजार के पार पहुंच चुकी है। पुरानी योजना से प्यास नहीं बुझ पा रही है। नई पेयजल लाइन का कार्य मार्च तक पूरा होना था।
Iनिर्माण कार्य सुस्त गति से चल रहा है। आगे गर्मी आने वाली है, जिसे देखते हुए कार्य जल्द पूरा किया जाना जरूरी है।
I
I
I
I-बेबीरानी, प्रधान ग्राम पंचायत शंकरपुर
I
I
I
I
I
Iपूर्व में इसे लेकर शिकायत की गई थी, तब अधिकारियों ने मार्च तक काम पूरा करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अभी भी कई कनेक्शन और नई लाइन बिछाने का कार्य शेष है। -संजय कुमार, ग्रामीण
I
I
I
I
I
Iदिनभर में केवल एक घंटे ही पानी आता है। उसमें भी लो-प्रेशर की समस्या रहती है। नई योजना के शुरू होने पर पानी का संकट दूर हो सकेगा।
I
I-जयमाला, ग्रामीण
I
I
I
I
I
Iयोजना का कार्य अंतिम चरण में है। संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर शेष कार्य मार्च माह के अंत तक पूरे करा लिए जाएंगे
I
I
I
I- अर्चना रावत, अधिशासी अभियंता, पेयजल निर्माण निगमI