फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शादी का झांसा देकर महिला से एक साल तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
I-आरोपी के खिलाफ डालनवाला थाने में दर्ज किया गया मुकदमाI
विज्ञापन




महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप यह भी है कि आरोपी के बेटे ने भी उन्हें फोन पर धमकी दी। पुलिस ने महिला के आरोपों के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला ने डालनवाला पुलिस को शिकायत की है। वह साड़ी का कारोबार करती है और अपनी छह साल की बेटी का अकेले ही पालन करती है। सितंबर 2022 में फोन पर महिला से मुकेश कुमार निवासी डालनवाला ने संपर्क किया। आरोपी ने खुद को निजी स्कूल संचालक का भाई बताया। आरोप है कि इसके बाद उसने दोस्ती की। महिला का आरोप है कि उनसे पत्नी से तलाक होने की बात कहते हुए उन्हें शादी का झांसा दिया। आरोप है कि इसके बाद दून, दिल्ली समेत कई शहरों में ले जाकर समय-समय पर शारीरिक संबंध बनाए। मुकेश को नवंबर 2023 में हार्ट अटैक आया।
विज्ञापन


पीड़िता अस्पताल में हालचाल जानने गई। तब वहां मुकेश का जवान बेटा और पत्नी मिले। इस दौरान पीड़िता को समझ आया कि आरोपी उसे धोखा दे रहा है। आरोप है कि इसके बाद मुकेश के बेटे राज सिंह ने भी फोन पर पीड़िता से अश्लीलता करने के साथ धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर गुसाईं ने बताया कि पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन




Iनौ साल के बच्चे से दुष्कर्म, पंक्चर मैकेनिक पर केसI

नौ साल के बच्चे से दुष्कर्म के आरोप में पंक्चर मैकेनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक परिजनों की शिकायत पर मोमिन निवासी पटेलनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि उनका नौ साल का बेटा है। बीती 15 जनवरी को उसने बताया कि गोल मार्किट में साइकिल पंचर की दुकान चलाने वाले मोमिन ने उसे और उसके दोस्त सुबान को बुलाया। सुबान को पांच रुपये देकर भेज दिया और उसको दुकान में ही रोक लिया। बताया कि दुकान का शटर गिराकर उसके साथ गलत काम किया गया है। बच्चे ने परिजनों को उस समय घटना बताई जब उसको काफी दर्द हो रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें