फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 24 को सम्मानित होंगे निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II47 विद्यालयों के तीन हजार छात्रों ने लिया था प्रतियोगिता में हिस्सा
I

I
I
Iबच्चों में पत्र-पत्रिकाएं पढ़ने और लिखने की आदत विकसित करने लिए अमर उजाला निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को 24 मई को देहरादून में होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के 47 विद्यालयों के करीब तीन हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
I
I
I
Iप्रतियोगिता संपन्न होने के बाद दो श्रेणियों में कॉपियों को जांचा गया। पहली श्रेणी में विद्यालय प्रबंधन की ओर से ही अपने श्रेष्ठ पांच छात्रों का चयन किया गया। इसके बाद सभी विद्यालयों से चयनित श्रेष्ठ पांच छात्रों की कॉपी अमर उजाला की ओर से जांची गई। अंत में शिक्षाविद् डॉ. दिव्या नेगी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के छात्रों का चयन किया। साथ ही प्रतियोगिता में सात छात्रों का सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iडॉ. दिव्या नेगी के पास करीब 20 साल से अधिक का शिक्षण अनुभव है। प्रतियोगिता के जरिए छात्रों ने न सिर्फ अपनी सोच को उड़ान दी, बल्कि अपनी अभिव्यक्ति को शब्दों में ढाला। इस रचनात्मक प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों की धार को निखारकर अपने लेखन की ताकत को भी पहचान दी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें