फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिजली के मीटर बदलने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनसार बावर क्षेत्र के गांवों में बिजली के मीटर जंपिंग से बिल में बढ़ोतरी को लेकर ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत और ज्ञापन देने के बाद बिजली के मीटरों को बदला नहीं जा रहा है। जल्द मीटर नहीं बदले गए तो ग्रामीण ऊर्जा निगम के कार्यालय में धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन




बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष व भाजपा नेता कमलेश भट्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि बीते कई माह से जौनसार बावर क्षेत्र में ग्रामीणों के बिजली के मीटर जंपिंग कर रहे हैं। इसके चलते बिल भी काफी बढ़े हुए आ रहे हैं। कहा कि उपखंड अधिकारी चकराता से कई बार शिकायत की गई। उसके बाद जांच मीटर लगाए गए, लेकिन अब तक समस्या हल नहीं हो पाई है। कहा कि बढ़े हुए बिल को भरने में ग्रामीणों को परेशानी आ रही है। ग्रामीणों ने बिजली के मीटर बदलने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को समस्या को हल करने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन सौंपने वालों में अजयपाल सिंह, अरुण तोमर, बिजेंद्र तोमर, जयपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें