फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली प्राथमिकता शरीर को स्वस्थ रखने की होनी चाहिए : जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मभूषण और हेस्को के संस्थापक अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि मानव शरीर ही जीवन की सभी सफलताओं का आधार है। हमारी पहली प्राथमिकता शरीर को स्वस्थ रखने की होनी चाहिए।
विज्ञापन




वह बुधवार को इक्फाई विश्वविद्यालय में भारतीय बाल रोग अकादमी के सहयोग से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि लोग मोटर गाड़ियों पर इतने अधिक निर्भर हो चुके हैं कि पैदल चलने या साइकिल का उपयोग करने से बचते हैं। जबकि पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। कहा कि हम इस समाज में जो कुछ भी हासिल करते हैं या करने का प्रयत्न करते हैं, वह सब निरर्थक हो जाएगा, यदि हमारा शरीर ही स्वस्थ नहीं होगा। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की भी अपील की। इस दौरान कुलपति प्रो. डॉ. राम करण सिंह, कुलसचिव डॉ. रमेश चन्द्र रमोला, डॉ. तपन कुमार चंदोला, डॉ. मोनिका खरोला, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. राजीव भारतीय, मृगांक्षी विल्सन, मोनिका कोठियाल, प्रिया चनाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें