विकासनगर वन विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से एक मॉनिटर लिजार्ड व एक कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। पकड़े गए लिजार्ड व सांप को सुरक्षित तरीके से वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज को बुधवार शाम सहसपुर के चोरखाला क्षेत्र में मॉनिटर लिजार्ड दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही विभाग के सर्पमित्र आदिल मिर्जा ने मौके पर पहुंचकर यहां स्थित एक आवासीय भवन से लिजार्ड को अपने कब्जे में ले लिया। दूसरी तरफ गोकुलवाला क्षेत्र के एक मकान से कोबरा दिखने की सूचना मिली। उन्होंने वहां पहुंचकर सांप का रेस्क्यू कर बताया कि पकड़ा गया सांप इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा प्रजाति का है।