फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फुटबाल में दम दिखाने के लिए यूके मास्टर्स की टीम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Iगोवा में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय स्तरीय 50 प्लस मास्टर्स फुटबाल टूर्नामेंटI
विज्ञापन




गोवा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तरीय 50 प्लस मास्टर्स फुटबाल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड की टीम रविवार को रवाना हो गई है। 21 से 24 अगस्त तक होने वाले टूर्नामेंट में देशभर की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंधन निदेशक एवं मास्टर्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन सोसाइटी इंडिया के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। उन्होंने कहा, उत्तराखंड मास्टर्स की टीम पहले भी कई प्रतियोगिताएं जीत प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का काम कर चुकी है। टीम के चीफ मैनेजर एसके शार्की ने बताया, टूर्नामेंट लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेला जाएगा। उत्तराखंड का पहला मैच केरल, दूसरा महाराष्ट्र और अंतिम लीग मैच बंगाल के साथ होगा।
विज्ञापन




टूर्नामेंट में 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। यूके मास्टर्स उत्तराखंड को केलर, महाराष्ट्र और बंगाल के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। हर ग्रुप से दो-दो टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पीडी तेलंग, जेपी पोखरियाल, अशोक वाही, एलएम भट्ट, राकेश नेगी, भूपेंद्र सिंह रावत, अमित सकलानी, अजय तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iयह हैं उत्तराखंड टीम के खिलाड़ीI

टीम में केबी गुरुंग, वैभव वाली, प्रमोद बर्तवाल, मैगजंग राणा, संदीप थापा (दारा), दिग्विजय सिंह असवाल, राजेंद्र पोखरियाल, सुशील रावत, मनमोहन सिंह, अजय, आरएस रावत, प्रीतिश जोशी शामिल हैं। जबकि, सुधीर कुमार शर्मा को मैनेजर और अनूप पुरी को फिजियो की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें