फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टेबल टेनिस में एमराल्ड हाइट्स ने जीती सेक्शन ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया आईपीएससी टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-12, 14, 17 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-12 वर्ग के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर एमराल्ड हाइट्स, इंदौर की टीम ने सेक्शन ट्रॉफी अपने नाम की। डीपीएस आरकेपुरम की टीम दूसरे स्थान पर रही। जबकि, पेस्टल वीड स्कूल व मॉर्डन स्कूल दिल्ली तीसरे स्थान पर रहे। मसूरी रोड स्थित द पेस्टल वीड स्कूल में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में रविवार को अंडर-12 के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में देशभर के 19 विद्यालयों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। स्कूल के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कश्यप ने कहा, इस तरह के आयोजन छात्रों को नेतृत्व करने का हुनर सिखाते हैं। कार्यक्रम में वेल्हम गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य विभा कपूर समेत स्कूल के शिक्षक व छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें