फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेकाबू कार कई वाहनों को टक्कर मार दीवार तोड़कर घर में घुसी

विज्ञापन
विज्ञापन
डालनवाला थानाक्षेत्र के ओल्ड सर्वे रोड की तरफ से आ रही कार बेकाबू होकर कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद दीवार तोड़कर एक घर में घुस गई। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। इस दौरान पूर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष संतोष कुंवर के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे की है। ओल्ड सर्वे रोड की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और एक कार को टक्कर मार दी। चालक ने फिर से कार दौड़ाई और थोड़ा आगे चलकर एक बाइक को टक्कर मार दी। इस बीच और भी वाहनों के चपेट में आने की बात सामने आई है। चालक यहीं नहीं रुका उसने फिर से गति बढ़ाई तो कार एक घर की दीवार और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। इससे घर के अंदर खड़ी कार और बाइक क्षमिग्रस्त हो गई।

घटना में बाइक सवार दो लोग और कार सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें