फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सुभाष हाउस बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेस्टल वीड स्कूल 32वें संस्थापक दिवस पर दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इंटर हाउस मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सुभाष हाउस ने चैंपियनशिप का खिताब जीता। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गाें के छात्रों ने मुक्के का दम दिखाया। वहीं, समापन पर छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य व गायन की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल के संस्थापक डॉ. प्रेम कश्यप ने बताया विजेता छात्रों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अमन बाटला, पूर्व जीओसी सब एरिया मेजर जनरल शम्मी सभरवाल समेत पूर्व छात्र व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन




I
I

Iवार्षिक कार्यक्रम में बच्चों ने मोहा मनI



डी लर्निंग ट्री स्पेशल स्कूल का सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल के अध्यक्ष आरती थपलियाल ने बताया, स्कूल में विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों की शिक्षा के साथ ही समेकित विकास से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में सीडीओ झरना कमठान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में डॉ. डीपी पुरोहित, शिवानी कोटनाला समेत स्कूल के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें