फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ ने बचाई पांच जिंदगियां

Thu, 19 Sep 2013 09:51 AM IST
अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन
विज्ञापन
जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेडसू के समीप बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बस करीब 20 मीटर नीचे पेड़ पर जा अटकी। इस दौरान करीब एक घंटे तक यात्रियों की जान अटकी रही। जिससे बस में सवार पांच जिंदगी बाल-बाल बच गईं, हालांकि पांचों लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस (संख्या यूके-07- टीए- 0894) सुबह विकासनगर से त्यूनी के लिए रवाना हुई।

बस एक पेड़ पर जा अटकी
शाम करीब 4:30 बजे हेडसू के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में जा गिरी। करीब 20 मीटर लुढ़कने के बाद बस एक पेड़ पर जा अटकी। मौके पर चीखपुकार मच गई। घायल यात्री मदद के लिए चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़। राजस्व उपनिरीक्षक गुलशन हैदर और जीवन सिंह तोमर ने लोगों की मदद से बमुश्किल घायलों को बाहर निकाला। चालक राम सिंह निवासी लक्ष्मणपुर विकासनगर और चरण सिंह निवासी अजीतनगर विकासनगर गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया, जबकि तीन अन्य घायल अनिल, उसका भाई प्रकाश दोनों निवासी छुमरा और गंधा देवी निवासी नया बाजार त्यूनी का उपचार पीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें