फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन को तोड़ मकान के ऊपर गिरा पेड़

विज्ञापन
सैंज गांव में मकान के ऊपर गिरा पेड़। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कालसी प्रखंड के सैंज गांव में एक विशालकाय पेड़ टूटकर मकान की छत के ऊपर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। जिससे मकान की छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन और खंभा भी टूट गया। जिससे मकान के पास तेज धमाके के साथ चिंगारियां निकलने लगी। जिससे घर के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। पेड़ के टूटने से मकान के ऊपर भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात टीकम सिंह के मकान के पीछे पहाड़ी पर खड़ा एक आम का पेड़ टूटकर उनकी छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन पर गिर गया। जिससे तेज धमाके के साथ चिंगारियां निकलने लगी। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी यूपीसीएल कर्मियों को दी। जिसके बाद उन्होंने बिजली आपूर्ति बंद कराई। प्रभावित टिकम सिंह ने बताया कि बिजली की लाइन गिरने से पोल भी टेढ़ा होकर उनके मकान से टच हो रहा है। उन्होंने पोल को शिफ्ट करने के साथ ही मकान के ऊपर सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की। वहीं यूपीसीएल के अवर अभियंता प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शीघ्र ही पोल को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा।
खतरे की जद में पटवारी चौकी
साहिया। कालसी-साहिया मोटर मार्ग में साहिया के पास सुरक्षा दीवार ढहने से सड़क के नीचे बनी पटवारी चौकी पर भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है। डर के कारण पटवारी चौकी में तैनात कर्मचारियों ने चौकी में बैठना तक बंद कर दिया है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में तेज बारिश के बीच पटवारी चौकी के ऊपर बनी सुरक्षा दीवार ढह गई। राजस्व उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें