I
Iबुधवार शाम व्यापारी, राहगीर और निराश्रित लोग अलाव तापते नजर आएI
ठंड में ठिठुर रहे राहगीरों और निराश्रितों को बड़ी राहत मिली है। विकासनगर और हरबर्टपुर शहर में सभी चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। विकासनगर में आठ और हरबर्टपुर में पांच चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी मुहैया करवाई जा रही है। अमर उजाला माई सिटी में 28 नवंबर को अलाव की व्यवस्था की तैयारी और 13 दिसंबर को अलाव न जलने की पड़ताल प्रकाशित कर राहगीरों और निराश्रितों को परेशानी को बयां किया गया था।
अमर माई सिटी के 28 नवंबर के अंक में लकड़ी खरीदी नहीं, अलाव जलाने की कर ली तैयारी शीर्षक से पड़ताल प्रकाशित की गई थी। तब पालिका प्रशासन ने दिसंबर के पहले सप्ताह में व्यवस्था करने की बात कही थी।
दिसंबर का पहला सप्ताह बीतने के बाद अमर उजाला माई सिटी के 13 दिसंबर के अंक में व्यवस्था की पड़ताल कर रैन बसेरा तो तैयार, ठंड में ठिठुर रहे लोगों को अलाव का इंतजार शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। बुधवार को विकासनगर और हरबर्टपुर में नगरपालिका प्रशासन ने चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाने शुरू कर दिए। शाम को व्यापारी, राहगीर और निराश्रित लोग चिह्नित स्थानों पर अलाव के पास आग तापते नजर आए। विकासनगर के अधिशासी अधिकारी ब्रदी प्रसाद भट्ट और हरबर्टपुर के अधिशासी अधिकारी भगवंत बिष्ट ने बताया कि सभी चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है।
Iविकासनगर में यहां नहीं जल रहे अलावI
चिह्नित स्थान : वेदांत स्वीट शॉप के पास, मंडी चौक, सहारनपुर बस अड्डा, पहाड़ी गली, रामकुमार चौक, अमर स्वीट शॉप के पास, डाकपत्थर, नगर पालिका रैन बसेरा
Iहरबर्टपुर में यहां नहीं जल रहे अलावI
चिह्नित स्थान : पांवटा रोड, देहरादून रोड, सहारनपुर रोड, विकासनगर रोड, नगरपालिका रैन बसेरा