फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फैंसी नंबर प्लेट के विरुद्ध अभियान, 86 वाहनों के चालान, पांच सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएआरटीओ की अगुवाई में चार टीम चेकिंग के लिए लगाई गईI
विज्ञापन


वाहनों में फैंसी नंबर प्लेटों को लेकर परिवहन विभाग ने सघन अभियान चलाया। अभियान में 86 वाहनों के चालान कर पांच को सीज किया। परिवहन विभाग को लगातार वाहनों में फैंसी नंबर प्लेट लगाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। कईं सरकारी अधिकारियों की ओर से प्रयोग किए जा रहे व्यावसायिक वाहनों में भी सफेद नंबर प्लेट लगाकर संचालन करने की शिकायतें मिल रही है।

आरटीओ ने शैलेश तिवारी ने बताया कि टूर एवं ट्रैवल कंपनी के स्वामी को भी नोटिस भेजे गए हैं। संबंधित अधिकारियों से भी अनुरोध किया गया है कि टूर एंड ट्रैवल के मालिक को अपने स्तर से वाहन में नियमानुसार नंबर प्लेट लगाने के लिए निर्देशित करें। चेकिंग में कई वाहनों में पीली नंबर प्लेट की जगह सफेद नंबर प्लेट लगा होना पाया गया।
विज्ञापन




शुक्रवार को एआरटीओ राजेंद्र विराटिया की अगुवाई में चार टीम चेकिंग के लिए लगाई गईं। टीम ने राजपुर रोड, सहस्त्रधारा रोड, सहारनपुर रोड, चकराता रोड एवं हरिद्वार रोड पर वाहनों की चेकिंग की। टीम ने 86 वाहनों के चालान किए गए और पांच वाहनों को सीज किया।
विज्ञापन


अभियान में 67 वाहनों में नियम के अनुसार नंबर प्लेट लगी नहीं मिली। इनका चालान किया गया और तीन व्यावसायिक वाहनों में भी सफेद नंबर प्लेट लगी पाए जाने पर चालान किया गया। वाहन स्वामी को मौके पर ही हिदायत दी गई कि सात दिन के अंदर वाहन में नियमानुसार नंबर प्लेट लगाकर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें