अमर उजाला की ओर से ‘शुभ लाभ महोत्सव’ के दूसरे विजेता दिव्यांशु रहे। उन्हें शुक्रवार को पटेलनगर स्थित अमर उजाला के कार्यालय में उपहार में रेफ्रिजरेटर दिया गया। महोत्सव के सिटी मेगा ड्रॉ-2023 के विजेताओं की घोषणा वित्त व शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने की थी। इस महोत्सव के सह-प्रायोजक हाईप इंपेक्स रहे। ड्रॉ का आयोजन 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक शहर के विभिन्न आउटलेट्स पर किया गया था।
I
I
Iपरमहंस स्वामी योगानंद का आविर्भाव दिवस मनायाI
क्रिया योग की अलख जगाने वाले परमहंस योगानंद के 131वें आविर्भाव दिवस पर योगदा सत्संग ध्यान केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पहले दो घंटे का ध्यान किया गया। फिर लोगों को परमहंस स्वामी योगानंद के महान और दिव्य जीवन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने परमहंस योगानंद का स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 मार्च 2017 को योगदा सत्संग सोसायटी आफ इंडिया की सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर डाक टिकट जारी किया था।