फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्री ध्यान दें: देहरादून से काठगोदाम नहीं, हल्द्वानी तक ही जाएगी ट्रेन, जानें कब तक झेलनी पड़ेगी परेशानी

Wed, 28 Feb 2024 12:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हल्द्वानी से काठगोदाम रेलवे ट्रैक पर कार्य चल रहा है। जिसके चलते ट्रेन देहरादून से काठगोदाम नहीं, हल्द्वानी तक ही जाएगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन से काठगोदाम तक जाने वाले यात्रियों को कुछ दिन परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे ने देहरादून से काठगोदाम तक चलने वाली ट्रेन को शार्ट टर्मिनेट किया है। 4120 नंबर की यह ट्रेन हल्द्वानी में रोक दी जाएगी। इसके बाद वहीं से इसे वापस किया जाएगा। हल्द्वानी से काठगोदाम रेलवे ट्रैक पर कार्य चलने के कारण रेलवे ने यह फैसला किया है।

विज्ञापन


देहरादून से काठगोदाम जाने वाली 4120 नंबर की ट्रेन रात्रि 11:30 बजे से चलती है। सुबह 4:20 बजे काठगोदाम से 4119 नंबर की ट्रेन बनकर वापस देहरादून लौटती है। रेलवे के आदेशानुसार यह ट्रेन 13 मार्च तक सिर्फ हल्द्वानी तक ही जाएगी और वहीं से लौट जाएगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget: टूटी 24 साल से चली आ रही परंपरा...नई शुरुआत, जानें धामी सरकार के बजट में क्या था नया
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस ट्रेन को हल्द्वानी तक चलाने के संबंध में आदेश हैं। 13 मार्च तक यह ट्रेन हल्द्वानी तक ही जाएगी और वहीं से लौट जाएगी। -रविंद्र कुमार, कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षकI

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें