फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: व्यापार मंडल ने नगर पंचायत अध्यक्ष को बताईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज पंवार के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर की विभिन्न समस्याओं की जानकारी देकर उनके समाधान की मांग भी की। नगर पंचायत अध्यक्ष से चर्चा करते हुए व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में नालियों की नियमित सफाई, बस स्टैंड की व्यवस्था, बढ़ते अतिक्रमण पर नियंत्रण, सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता व टैक्स में कमी आदि जन समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा लंबे समय से जन समस्याओं के समाधान न होने के कारण व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग करते हुए अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी पंचायत अध्यक्ष को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में दिनेश महावर, अशोक महावर, विनय बंसल, ललित चौधरी आदि समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें