फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वंशु, अनय और हिमानी व तनुजा की जोड़ी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत बैडमिंटन और वॉलीबाल के हुए मुकाबले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत सोमवार को बहुउद्देशीय हाल आमवाला में बैडमिंटन अंडर-14 व 19 बालक-बालिकाओं के फाइनल मैच खेले गए। अंडर-14 बालक युगल वर्ग में नैनीताल के वंश दास व अनय श्रीवास्तव की जोड़ी ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग में बागेश्वर की हिमानी और तनुजा की जोड़ी ने बाजी मारी। वहीं, बालक एकल वर्ग में नैनीताल के करन लोहनी व बालिका वर्ग में देहरादून की आन्या पुंडीर ने जीत हासिल की। अंडर-19 एकल बालक वर्ग में हरिद्वार के शौर्य कटारिया व बालिका वर्ग में देहरादून की मेघा कोरंगा ने पहला स्थान प्राप्त किया। उधर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में अंडर-14 व 19 बालक-बालिकाओं के वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 बालक वर्ग में देहरादून ने पहला, हरिद्वार ने दूसरा और नैनीताल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में नैनीताल की टीम पहले, चमोली की टीम दूसरे व अल्मोड़ा की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 बालक वर्ग में देहरादून की टीम पहले हरिद्वार की टीम दूसरे व हरिद्वार लोक सभा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में अल्मोड़ा की टीम विजयी रही। पौड़ी की टीम दूसरे व हरिद्वार की टीम तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें