फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीन दिवसीय राजयोग शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के माध्यम से ग्राम शेरपुर में चल रहे तीन दिवसीय राजयोग शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्मिक जागृति और आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश दिया गया। शिविर के तीसरे अध्याय में बीके सोनिया ने संबोधन देते हुए कहा मनुष्य का सत्य स्वरूप आत्मिक स्वरूप है। इसमें टिके रहने से स्वतः ही मन एवं तन को शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा स्वयं को आत्मा रूप में स्थिर करके परमात्मा को याद करना ही राजयोग है जिससे जीवन में सच्ची और स्थायी शांति प्राप्त होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को राजयोग का अभ्यास भी कराया। इस अवसर पर भावना नेगी, अन्नपूर्णा, मंजू रावत, निकेश पंवार, पुष्पा देवी, राजेश्वरी नेगी, रचना, ऋषिका, पूजा, अक्षिता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें