फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलाकुई बाजार में चोरों ने बैंक में की सेंधमारी, दो दुकानों के शटर तोड़े

विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ी गई डिस्ट्रिक कॉपरेटिव बैंक सेलाकुई की दीवार। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
बीते शनिवार की रात को सेलाकुई मुख्य बाजार में चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़ दिए, जबकि एक बैंक में सेंधमारी कर घुस गए। गनीमत रही कि चोर कैश तक नहीं पहुंच पाए। चोरों ने निकट के एक अन्य बैंक की दीवार को भी तोड़ने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक प्रबंधन को बुलाकर जांच पड़ताल की। रमेशचंद प्रोविजन स्टोर के स्वामी रमेश चंद ने सुबह करीब आठ बजे दुकान खोली। उन्होंने देखा कि दुकान का सारा सामान अस्त व्यस्त है। गल्ला टूटा है। पीछे जाकर देखा तो दुकान का पीछे का शटर टूटा हुआ मिला। उन्होंने देखा कि पड़ोस में स्थित गुरू मेडिकल स्टोर का शटर भी टूटा हुआ है। उन्होंने इसकी जानकारी मेडिकल स्टोर स्वामी को दी। इस बीच उनकी नजर पास स्थित डिस्ट्रिक कॉपरेटिव बैंक की दीवार पर पड़ी। दीवार पर छेद दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक प्रबंधन को बुलाकर जांच पड़ताल की। गनीमत रही कि चोर यहां से कुछ नहीं ले जा पाए। कुछ दूरी पर स्थित पीएनबी बैंक की दीवार को भी चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया। रमेश चंद ने बताया कि चोर करीब करीब छह हजार की नगदी और घी के डब्बे, बादाम और अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं मेडिकल स्टोर स्वामी नदीम ने बताया चोर करीब 7400 की नगदी और कास्मेटिक का सामान चुरा ले गए। सीओ प्रेमनगर दीपक सिंह का कहना है कि जांच की जा रही। सीसी टीवी कैमरों को दिखवाया जा रहा है। शीघ्र खुलासे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें