फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भारतीय चिकित्सा परिषद बोर्ड का कार्यकाल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो फरवरी 2026 को पूरा हो गया बोर्ड का तीन साल का कार्यकाल
विज्ञापन

-शासन ने दी नए बोर्ड के गठन की अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो गया है। शासन ने परिषद को नए बोर्ड का गठन की अनुमति दे दी है।
दो फरवरी 2026 को बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने के बाद भारतीय चिकित्सा परिषद बिना बोर्ड के चल रहा है। बोर्ड में अध्यक्ष समेत 14 सदस्य होते हैं। अध्यक्ष व पांच सदस्यों को सरकार की ओर से नामित किया जाता है। जबकि चार सदस्य मेडिकल कॉलेजों व चार सदस्य विश्वविद्यालय से चुने जाते हैं। वर्ष 2022 में बोर्ड का गठन हुआ था। सरकार की ओर से डॉ. जेएन नौटियाल को अध्यक्ष नामित किया गया था। 2025 में बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने पर सरकार ने डॉ. नौटियाल के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया था। जो दो फरवरी को पूरा हो गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक आयुष चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भारतीय चिकित्सा परिषद के नए बोर्ड का गठन करने की अनुमति दे दी है। जल्द ही परिषद ने इसकी प्रक्रिया शुरू करेगा। वर्तमान में परिषद बिना बोर्ड के चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें