फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में जल्द स्थापित हो विधि विश्वविद्यालय : जुगरान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि उत्तराखंड में जल्द राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए। उन्होंने बताया कि वे इस प्रकरण को लेकर जल्द मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिलेंगे।
विज्ञापन

जुगरान ने कहा कि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय अधिनियम वर्ष 2011 में बना था। इसके बाद वर्ष 2018 में संशोधित अधिनियम भी बना। सरकार की ओर से निर्णय लिया गया था कि देहरादून में रानीपोखरी के लिस्टराबाद में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। तब इसके लिए भूमि की व्यवस्था भी की गई लेकिन अब तक विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू नहीं हुआ। भाजपा नेता ने कहा कि करीब सभी राज्यों में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय है लेकिन उत्तराखंड में 2011 में अधिनियम बनने के बावजूद अब तक इसके निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ। इसके बनने से राज्य के युवाओं को सस्ती व बेहतर विधि की शिक्षा मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें