देहरादून। नंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी अभियान में गई टीम रविवार को वापस पहुंच जाएगी। टीम के पहुंचने से नंदादेवी क्षेत्र से जुड़ी नई जानकारी सामने आ सकती है। वहीं, इस अभियान के दौरान चार सदस्यों की सेहत खराब होने पर हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू करना पड़ा।
नंदा देवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी अभियान के लिए टीम सात जून को रवाना हुई थी। अभियान के दौरान एक वन अधिकारी, दो वैज्ञानिक और एक श्रमिक की सेहत खराब होने से हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू करना पड़ा। वापस लौट रही टीम लाता खर्क के पास पहुंच गई है। टीम के पहुंचने से वैज्ञानिकों के किए गए अध्ययन में नई जानकारी सामने आ सकती है। साथ ही पार्क में 40 से अधिक जगहों पर कैमरा ट्रैप लगाए हैं, इनसे भी नई जानकारी सकती है। इस संबंध में नंदा देवी बायो स्फीयर रिजर्व के निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि टीम रविवार को पहुंचने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए हर दस साल में टीम को भेजा जाता है।