I
Iदून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट और समन्वयक संदीप राणा के नेतृत्व में छह डॉक्टरों की टीम उत्तरकाशी पहुंची है। चिकित्सक धराली आपदा के घायलों के इलाज में जुटे हैं। टीम सभी जरूरी दवाओं और ऑपरेशन सामग्री भी अपने साथ लेकर गई है। डॉ. बिष्ट ने बताया कि टीम में ऑर्थो सर्जन, फिजीशियन और जनरल सर्जन को शामिल किया गया है। इसमें डॉ. अरुन पांडेय, डॉ. प्रशांत, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. मानवेंद्र, रावत, डॉ. गुलशेर और डॉ. अमित हैं।I
Iसीएमओ ने भी 10 डॉक्टरों की टीम भेजीI
Iउत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने 10 डॉक्टरों की टीम भिजवाई है। इसमें कई डॉक्टरों को हेलिकॉप्टर की मदद से घटना स्थल पर भेजा गया है। सीएमओ डॉ. शर्मा ने बताया कि शासन से आदेश मिलने के बाद टीम को रवाना किया गया। इसमें महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघना असवाल, प्रेमनगर उपजिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. परमार्थ जोशी और मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित गोदियाल के अलावा अन्य डॉक्टर मौके पर पहुंचे हैं।I