खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से हरिद्वार रोड स्थित मॉल में छापा मारा गया। इस दौरान साबूदाना, कच्ची मूंगफली, मखाने और घी के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक नगर आयुक्त मनीष सयाना ने बताया कि त्योहारी सीजन के दृष्टिगत खाद्य की दुकानों की जांच की जा रही है। पिछले नवरात्रि पर्व के दौरान कुट्टू का आटा खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए थे। ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो इसके लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को कई मॉल और दुकानों पर छापा मार गया। इन संस्थानों से चार नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।