संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। राजा रोड स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मीडियेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लॉ यूनिवर्सिटी मुंबई और जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी की टीम विजेता रही। वहीं आर्मी इंस्टीट्यूट आफ लॉ मोहाली और दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अर्जुन कुमार सीकरी ने छात्रों के साथ न्यायिक व्यवस्था में मध्यस्थता के महत्व साझा किए। कहा कि आज के वैश्विक एवं आर्थिक दौर में मध्यस्थता विवाद निपटारे का सबसे किफायती और आसान तरीका है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. राम करण सिंह ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने छात्रों से कहा कि जीतना या हारना नहीं बल्कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेना ही महत्वपूर्ण है। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. आरसी रमोला, डीन डॉ. तपन कुमार चंदोला, डॉ. मोनिका आदि उपस्थित रहे।