फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने की एसएफआई दफ्तर में तोड़फोड़

Fri, 12 Feb 2016 04:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया(एसएफआई) के दफ्तर में कुछ छात्रों ने तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


एसएफआई के पदाधिकारियों ने मामले में एबीवीपी के कुछ छात्र नेताओं के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे कुछ छात्र नेता एसएफआई के दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने एसएफआई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आफिस में तोड़फोड़ कर डाली।

एसएफआई के प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह रावल ने बताया कि एबीवीपी के कुछ छात्र नेताओं ने ऑफिस में लगा ताला तोड़ा। इसके बाद कार्यालय में रखी संपत्ति को खुर्द-बुर्द कर दिया।

आफिस से जरूरी दस्तावेज भी उठाकर ले जाने का आरोप है। एसएफआई कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह रावल, पंकज बड़वाल, राजेश चौहान और नितिन पंवार को पहले भी मारने की धमकी दी जा चुकी है।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह रावल ने एबीवीपी के कई छात्र नेताओं के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में नामजद तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


एसएफआई का कहना है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की यह गुंडागर्दी जेएनयू दिल्ली में हुए मामले को लेकर है। उधर डालनवाला इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि यह तोड़फोड़ बंद आफिस में की गई है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें