फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
दून गर्ल्स स्कूल में छात्राओं ने मालगुड़ी डेज पर आधारित मनमोहक नाट्य प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में आरके नारायण की कालजयी कहानियों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हुए छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कथक नृत्यांगना, टीवी कलाकार मोहिनी कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। छात्राओं ने नाट्य, संगीत और नृत्य के माध्यम से मालगुड़ी के काल्पनिक नगर को जीवंत कर दिया। प्रस्तुतियों में प्रेम, क्षमा, पारिवारिक मूल्यों व सामाजिक-सांस्कृतिक भावनाओं को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। इस मौके पर सीपी डंग, मोहित डंग, मोनिशा दत्ता समेत शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें