फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों ने रचनात्मक प्रस्तुति से दर्शकों का मोह मन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू) के 31वें वार्षिक दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सप्तरंग, नेचर क्लब और फोटोग्राफी सोसाइटी ने अपनी रचनात्मक प्रदर्शनों से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने अपना हुनर दिखाया। रंगोली में अनुष्का और राशी, मेहंदी प्रतियोगिता में युविका जोशी, फेस पेंटिंग में तमन्ना रावत और लिपेन आर्ट में सोनम पटेल ने जीत हासिल की। उधर नेचर क्लब की पुष्प रंगोली में अंजलि गुप्ता व साक्षी, गुलदस्ता बनाने में सुप्रिया नेगी, फूल सजावट में जसमीत कौर सैनी ने शानदार प्रदर्शन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के समापन पर विजेता छात्रों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें