मसूरी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यक्रताओं ने उनकी प्रतिमा पर
मसूरी। नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देशहित में किए गए उनके कार्यों को याद किया। मालरोड स्थित झुलाघर के पास कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए। इसको देश कभी भूला नहीं सकता है। इंदिरा गांधी को मसूरी से बेहद लगाव था। अपने जीवनकाल में कई बार वह मसूरी आई थीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि इंदिरा गांधी की कार्यशैली को पूरी दुनिया में सराहना मिलती थी। उनको आयरन लेडी के नाम से जाना जाता था। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह कैंतुरा, सुनील पंवार, मेघ सिंह कंडारी, नागेंद्र उनियाल, केडी नौटियाल, तेजपाल सिंह रौथाण, महिमानंद आदि मौजूद रहे। संवाद