फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: गोली लगने से घायल हुए छात्र ने दून अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने दोस्त को किया था गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

बीते बुधवार शाम को प्रेमनगर के कोटरा संतौर में अल्पाइन इंस्टीट्यूट से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहे शशिशेखर को संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उसके साथियों ने उसे प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोली लगने से घायल बीएससी के छात्र शशिशेखर यादव की पांच दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। शशिशेखर को गोली खेल-खेल में उसके दोस्त शशिरंजन से लगी थी। पुलिस ने शशिरंजन को गिरफ्तार कर लिया था। अब मुकदमे को गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते बुधवार शाम को प्रेमनगर के कोटरा संतौर में अल्पाइन इंस्टीट्यूट से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहे शशिशेखर को संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उसके साथियों ने उसे प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां उसका आईसीयू में इलाज चल रहा था। इस बीच पुलिस को उसके साथी शशिरंजन की बातों पर शक हुआ तो
पूछताछ की गई। तीन दिन पहले शशिरंजन ने उस शाम की सारी कहानी पुलिस को बताई थी।

Uttarakhand: नेशनल गेम्स में 11 खिलाड़ियों के डोपिंग में फंसने के बाद खेल विभाग अलर्ट, चलेगा जागरूकता अभियान
विज्ञापन


बताया था कि शशिशेखर अपने पास एक अवैध पिस्तौल रखता था। उस शाम उसने शशिरंजन से एक खेल खेलने के लिए कहा था। खेल था कि सिर पर पिस्तौल सटाकर ट्रिगर दबाना था। ऐसा दोनों ने कई बार किया। इस बीच शशिशेखर बिस्तर पर लेट गया, लेकिन शशिरंजन ने खेल को जारी रखा और पिस्तौल कॉक कर उसकी मैगजीन निकाल ली। उसे लगा कि पिस्तौल में गोली नहीं है, लेकिन कॉक होते ही गोली चैंबर में आ गई थी।
विज्ञापन


इससे जब उसने शशिशेखर की तरफ पिस्तौल का रुख कर ट्रिगर दबाया तो गोली चल गई। यह गोली शशिशेखर के सिर में लगी। तभी से उसका इलाज दून अस्पताल के आईसीयू में चल रहा था। एसओ प्रेमनगर मोहन सिंह ने बताया कि शशिशेखर ने इलाज के दौरान रविवार देर रात दम तोड़ दिया। पहले मुकदमा जानलेवा हमले के आरोप में दर्ज था, लेकिन अब इसे गैर इरादतन हत्या की धाराओं में बदल दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें