फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षकों की कमी दूर न होने पर छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने की बैठक
विज्ञापन


इंटर व डिग्री काॅलेजों की समस्याओं पर चर्चा, तीन अगस्त से धरना-प्रदर्शन का निर्णय



के बाद लिया निर्णय

पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने शासन व शिक्षा विभाग से स्कूल-काॅलेजों में चल रही अव्यवस्थाओं को ठीक करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कमियों को दूर नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन चलाएंगे।

त्यूणी महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष आदित्य जोशी के नेतृत्व में छात्रसंघ के पदाधिकारियों की बैठक में तहसील क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल, इंटर स्कूल व डिग्री काॅलेज में शिक्षकों की कमी, विषयों की कमी, भवनों की स्थिति, कक्षा कक्षों की स्थिति आदि को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन




छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि कहीं शिक्षकों की कमी तो कहीं विषयों की कमी छात्र-छात्राओं के लिए मुसीबत बनी हुई है। ऐसे वातावरण में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए अपने घर व गांव को छोड़कर देहरादून, विकासनगर आदि शहरों में जाना पड़ रहा है। मार्ग पक्का नहीं होने से छात्र-छात्राएं जलभराव और भूस्खलन जैसी समस्याओं के चलते महाविद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं।

उन्होंने शिक्षा विभाग व शासन से क्षेत्र के विद्यालयों और महाविद्यालयों की दशा सुधारने की मांग की। चेतावनी दी कि कोई कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र-छात्राएं तीन अगस्त से त्यूणी महाविद्यालय कैंपस के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रमेश रावत समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन






बयान...



हाईस्कूल और इंटर काॅलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति निदेशालय से होनी है। शिक्षकों की कमी के संबंध में निदेशालय को अवगत करा दिया गया है। - प्रदीप रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें