फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांडव चरित्र की कथा का किया वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। लालपुल-कारगी मार्ग पर इंडस्ट्रियल एरिया में गोयल परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में दूसरे दिन पांडव चरित्र की कथा का वर्णन किया गया। कथाव्यास आचार्य श्यामसुंदर गौतम ने कहा कि नाम जपने का कोई नियम नहीं है लेकिन मंत्र जपने के नियम हैं। नाम में ओम जुड़ते ही वह मंत्र बन जाता है। उन्होंने कहा कि पितृ शरीर का नाम नहीं भाव का नाम है। जब हम पिंडदान आदि करते हैं तो पिंडदान करते समय जो भाव होता है वही पितृ लोक में पहुंचता है। हमारे पूर्वज जिस मार्ग पर चले उस मार्ग के पीछे चलना ही असली मार्ग है। चिंता होनी चाहिए कि पूर्वजों के जिस मार्ग पर आप चले क्या आपके बच्चे भी उस मार्ग पर चलेंगे। कथा के बीच उन्होंने श्याम नाम रस बरसे.. सहित अन्य भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कुसुमलता गोयल, शिखा गोयल, अभय गोयल, मानसी गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें