फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थानाक्षेत्र में एक युवक के गहने और नकदी तब चोरी हो गई जब वह सुबह टहलने के लिए गया था। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार के मुताबिक घटना 31 दिसंबर सुबह करीब चार बजे की है। इस मामले में पीड़ित शिवलोक कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुबह करीब चार बजे टहलने गए थे। साढ़े चार बजे जब वह वापस लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद अंदर गए तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने जांच की तो पता चला कि गहने और नकदी चोरी हो गए। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें