I
Iभूमि दस्तावेज में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए राज्य का पहला डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क तैयार हो गया है। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।I
Iपिछले महीने जिलाधिकारी ने बैठक कर डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क सेंटर तैयार करने के निर्देश दिए थे। रजिस्ट्रार कार्यालय के पास कंप्यूटर कियोस्क सेंटर तैयार किया गया है। रजिस्ट्री आफिस के समीप बने इस कियोस्क सेंटर से सामान्य नागरिक ई-रजिस्ट्रेशन वेबसाइट के जरिए अपनी भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे बिचौलियों की चेन टूटेगी। जनमानस में जागरूकता लाने के लिए रजिस्ट्री से पूर्व किन बातों का ध्यान रखना है, इसको लेकर जागरूकता फ्लैक्स लगाए जाएंगे।
I
I
I
I
डीएम सविन बंसल ने कहा भूमि धोखाधड़ी के अधिकांश मामले लैंड रिकॉर्ड की जानकारी नहीं होने के कारण होते हैं। इसलिए भूमि क्रय-विक्रय से पूर्व खतौनी, दाखिला चेक, आईडी की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।I